महेशपुर व पाकुड़िया सीओ से शो-कॉज

Updated at : 13 Sep 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
महेशपुर व पाकुड़िया सीओ से शो-कॉज

पाकुड़ : अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित एसडीओ कार्यालय कक्ष में मंगलवार को वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता एसडीओ जितेंद्र कुमार देव ने किया. बैठक के दौरान एसडीओ श्री देव ने बताया कि हिरणपुर व अमड़ापाड़ा अंचल में सामूहिक वनपट्टा के सात व व्यक्तिगत पट्टाधारी के लिए नौ अनुसूचित जनजाति की ओर […]

विज्ञापन

पाकुड़ : अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित एसडीओ कार्यालय कक्ष में मंगलवार को वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता एसडीओ जितेंद्र कुमार देव ने किया. बैठक के दौरान एसडीओ श्री देव ने बताया कि हिरणपुर व अमड़ापाड़ा अंचल में सामूहिक वनपट्टा के सात व व्यक्तिगत पट्टाधारी के लिए नौ अनुसूचित जनजाति की ओर से वनाधिकार पट्टा के लिए आवेदन जमा किया गया है.

वहीं लिट्टीपाड़ा अंचल में वनधिकार पट्टा के लिए जमा किये गये आवेदनों का संधारण करने की निर्देश लिट्टीपाड़ा अंचलाधिकारी को दी गयी. उन्होंने कहा कि महेशपुर व पाकुड़िया अंचल में एक भी वनाधिकार पट्टा के लिए आवेदन नहीं मिलने पर संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा गया है.

उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को शहर के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में झारखंड सरकार के 1000 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. जिसमें मुख्य रूप से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री चौधरी की ओर से वनाधिकारी पट्टाधारियों के बीच वनाधिकार पट्टा प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा.

वहीं, एसडीओ ने सामाजिक सुरक्षा के तहत लाभुकों के आवेदनों को जमा करने को लेकर जिले के सभी प्रखंडों के गांव में शिविर लगाया जायेगा. इसके सफलता को लेकर सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर लिट्टीपाड़ा बीडीओ सत्यवीर रजक, हिरणपुर बीडीओ गिरजानंद महतो सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola