सहयोग करें, व्यवस्था आयेगी पटरी पर लाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी

Updated at : 07 Sep 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
सहयोग करें, व्यवस्था आयेगी पटरी पर लाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी

पाकुड़ : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय की अध्यक्षता में बुधवार को रवींद्र भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें पाकुड़ एवं साहिबगंज जिला व प्रखंड सतर्कता समिति तथा जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्यों ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद‍्घाटन मंत्री श्री राय ने […]

विज्ञापन

पाकुड़ : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय की अध्यक्षता में बुधवार को रवींद्र भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें पाकुड़ एवं साहिबगंज जिला व प्रखंड सतर्कता समिति तथा जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्यों ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद‍्घाटन मंत्री श्री राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मंत्री श्री राय ने मौके पर उपस्थित सदस्यों को बताया कि सरकार अपनी सभी विभागों में पारदर्शिता के साथ काम कर रही हैं.

शुरू से ही बदनाम रहने वाले आपूर्ति विभाग को भी काफी हद तक सुधारने का काम किया है. उन्होंने समिति के सदस्यों को आपूर्ति विभाग को दुरुस्त करने के लिए उनकी जिम्मेदारी को भी समझाया. मंत्री श्री राय ने कहा कि सरकार ने पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य से लेकर जिला व प्रखंड स्तर पर सतर्कता समिति का गठन किया गया है. समिति का काम है कि इस विभाग में होने वाले गड़बड़ियों को सरकार तक पहुंचाये. उन्होंने यह भी कहा कि अनाज उठाव से लेकर वितरण तक किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश अब नहीं है. लाभुक भी अब बायोमेट्रीक मशीन के माध्यम से ऑनलाइन अब अनाज उठा रहे है.

यदि कम अनाज किसी डीलर के द्वारा दी जाती है तो विभाग की ओर से जारी टोल फ्री नंबर 1800-212-5512 पर सीधे अपने मोबाइल से शिकायत दर्ज करायें. शिकायत दर्ज कराने के बाद लाभुक अनाज का उठाव भी डीलर से नहीं करे. शिकायत की जांच करायी जायेगी और शिकायत सही पाया गया तो शिकायतकर्ता के घर तक अनाज पहुंचायी जायेगी, या भी बाजार मूल्य पर मुआवजा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि गोदाम से भी कम अनाज डीलर को मिलने की शिकायत अगर आती है तो डीलर भी उपरोक्त टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि जनवितरण प्रणाली दुकान तक सरकार ने अनाज पहुंचाने की व्यवस्था कर रखी है. इतना ही नहीं कालाबजारी की रोक को लेकर माल ढुलाई वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम भी लगा रखी है. उन्होंने कहा कि आने वाले हर तीन महीने में सतर्कता समिति की बैठक होगी. ताकि विभाग में पुरी तरह से पारदर्शिता लाया जा सके. उन्होंने ने भी कहा कि टोल फ्री नंबर पर अबतक राज्यपर में 8000 से अधिक शिकायतें मिली है. जिसमें 7000 शिकायतों का निष्पादन कर लिया गया है. वही उपविकास आयुक्त अजीत शंकर, खाद एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय झारखंड के अपर निदेशक संजय कुमार, हलदर महतो आदि ने भी पुरे विस्तार पूर्वक आपूर्ति विभाग व उसे जोड़े कई अहम तत्वों की जानकारी दिया. उपरोक्त मौके पर एसी मनोज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार तिवारी, प्रभारी समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमोद झा, एसडीओ जितेंद्र कुमार देव, बीडीओ रोशन कुमार साह, सत्यवीर रजक, सीओ प्रशांत लायक के अलावे भाजपा नेता कमलकृष्ण भगत, अनुग्राहित साहा, सुनील सिंह, हिसाबी राय, छठुलाल साहा सहित अन्य मौजूद थे.

सदस्यों ने खुल कर रखी समस्या
संगोष्ठी के दौरान मौजूद सतर्कता समिति के सदस्यों ने खुल कर समस्याएं रखी. महेशपुर सतर्कता समिति के सदस्य विजय कुमार भंडारी, पाकुड़िया के ब्रजमोहन चौधरी, प्रो अशोक यादव, रामप्रसाद मंडल, अरुण कुमार राज, सहिबगंज के जिला परिषद सदस्य मो मुख्तार हुसैन, हिरणपुर के विरेंद्रनाथ साहा आदि ने अनाज वितरण में हो रहे समस्याओं के अलावे समिति की नियमित बैठक नहीं किये जाने की समस्या को रखा गया. वही विभाग में पारदर्शिता लाये जाने को लेकर सुझाव भी दिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola