शिक्षकों ने लगाया काला बिल्ला

Updated at : 06 Sep 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने लगाया काला बिल्ला

पाकुड़ : झारखंड अल्पसंख्यक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर समन्वय समिति पाकुड़ की ओर से मंगलवार को समाहरणालय के समीप अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर काला बिल्ला लगा कर विरोध-प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व समिति के जिला संयोजक शुभ्रारानी दत्ता ने किया. समिति के जिला संयोजक शुभ्रारानी दत्ता ने बताया कि अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय के […]

विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड अल्पसंख्यक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर समन्वय समिति पाकुड़ की ओर से मंगलवार को समाहरणालय के समीप अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर काला बिल्ला लगा कर विरोध-प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व समिति के जिला संयोजक शुभ्रारानी दत्ता ने किया.

समिति के जिला संयोजक शुभ्रारानी दत्ता ने बताया कि अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षाकर्मियों के लंबित पड़े सातवां केंद्रीय वेतनमान, अंशदायी पेंशन योजना 2004 का लाभ दिलाने, रांची, जमशेदपुर, झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अधिसूचना ज्ञापांक 125 दिनांक 22 अप्रैल 2016 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों का वर्षों से लंबित नियुक्ति एवं वेतन निर्धारण का अनुमोदन किये जाने सहित अन्य पांच सूत्री मांगों को लेकर समिति की ओर से विरोध प्रदर्शन किया.
इसके बाद समिति की ओर से अपने मांगों के समर्थन को लेकर उपविकास आयुक्त अजीत शंकर को मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर एलेन मेरीना हेंब्रम, मेरी किस्कू, शिरीन हजारा, गीता झा, अरविंद कुमार, लीना पंडित, देवेंद्र मंडल, चंचल सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola