2022 तक सबको अपना घर व शौचालय: डॉ लुईस
Updated at : 29 Aug 2017 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : वर्ष 2022 तक राज्य के सभी लोगों के पास अपना घर व शौचालय होगा. सरकार यह व्यवस्था सुनिश्चित करायेगी. यह बातें समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने सोमवार को रवींद्र भवन में आयोजित मुख्यमंत्री सखी मंडल स्मार्ट फोन योजना के शुभारंभ के अवसर पर कही. मंत्री […]
विज्ञापन
पाकुड़ : वर्ष 2022 तक राज्य के सभी लोगों के पास अपना घर व शौचालय होगा. सरकार यह व्यवस्था सुनिश्चित करायेगी. यह बातें समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने सोमवार को रवींद्र भवन में आयोजित मुख्यमंत्री सखी मंडल स्मार्ट फोन योजना के शुभारंभ के अवसर पर कही. मंत्री डॉ मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया का सपना पूरा होता दिख रहा है. मुख्यमंत्री ने राज्य के समुचित विकास को लेकर जो मापदंड अपनाये हैं, वह काफी सराहनीय है.
सखी मंडल की बहनें हाे जायेंगी स्मार्ट : उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन के जरिये सखी मंडल की बहनें अब बिल्कुल स्मार्ट हो जायेंगी. गांव में बैठे ही पूरे देश-दुनिया से विकास संबंधित जानकारी मिल जायेगी. उन्होंने सखी मंडल के सदस्यों से अपील की कि स्मार्ट फोन की तरह ही गांव को विकास कर स्मार्ट बनाने में सहयोग करें. उन्होंने यह भी कहा कि पाकुड़ के 128 पंचायत में 1250 गांव हैं, जहां 123 पंचायत में सखी मंडल की सदस्य काम कर रही हैं. कहा कि प्रत्येक गांव में सखी मंडल अपने दायित्व को निभायें.
2022 तक सबको अपना घर…
सरकार का भी यही सपना है कि गांव का विकास होगा तभी राज्य व देश का भी विकास होगा. उन्होंने कुटीर उद्योग पर जोर देते हुए कहा कि सरकार राज्य की जनता को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है. सरकार के पहल पर आज सखी मंडल की दीदियां अपने पैरों पर खड़ी हो कर दूसरों को यह बता रही हैं कि वे भी आज करदाता हैं. मंत्री डॉ मरांडी ने यह भी कहा कि पाकुड़ जिला को कुपोषण मुक्त करना भी सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर सभी को जागरूक करना होगा और लोगों को साक्षर बनाना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि जोहार योजना व जायका योजना की शुरुआत सरकार जल्द करने जा रही है.
जोहार योजना के तहत लोगों को सरकार रोजगार दिलाने का काम करेगी. जिसमें बकरी, मुर्गी, बत्तख आदि का पालन करायेगी. वहीं जायका योजना के तहत सिंचाई की व्यवस्था करायी जायेगी. राज्य के 80 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर होते हैं और इसे दुरुस्त करने को भी सरकार कटिबद्ध है. इससे पूर्व जेएसएलपीएस व जिला प्रशासन की ओर से मंत्री डॉ मरांडी का स्वागत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




