चार मवेशी तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 19 Jun 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा जिले में इन सभी पर दर्ज हैं पशु तस्करी के मामले बिहार से झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक करते हैं पशु तस्करी पाकुड़ : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया है. इनसे कुल 2 लाख 15 हजार रुपये की नकदी, […]
विज्ञापन
गोड्डा जिले में इन सभी पर दर्ज हैं पशु तस्करी के मामले
बिहार से झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक करते हैं पशु तस्करी
पाकुड़ : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया है. इनसे कुल 2 लाख 15 हजार रुपये की नकदी, 8 मोबाइल व एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है. यह जानकारी एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने दौरान दी.
चार मवेशी तस्कर…
बताया कि शनिवार अहले सुबह महेशपुर थाना क्षेत्र से मवेशी लदे पांच ट्रक के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे थे.
गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह के सदस्य आलोक कुमार, मो. महफूज आलम उर्फ टेनी, निजामुद्दीन खान उर्फ नेताजी व मो. करीब उर्फ डबलू खान (सभी बिहार के) अपने स्कॉर्पियो (जेएच 004 एम 7788) से पाकुड़ घूम रहे हैं. इस पर पुलिस ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया है. इनसे बरामद नकदी में 85 पीस 2 हजार के नोट तथा 90 पीस 500 के नोट शामिल हैं. कुल 8 मोबाइल भी बरामद किया है.
उपरोक्त सभी के खिलाफ गोड्डा जिले में भी पूर्व से मामला दर्ज है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. एसपी श्री वर्णवाल ने बताया कि गिरोह के सदस्यों से मिली जानकारी के मुताबिक इन लोगों द्वारा बिहार के सिवान व भागलपुर क्षेत्र से पशु इकट्ठा कर दुमका के हंसडीहा थाना होते हुए पश्चिम बंगाल के इलम बाजार ले जाया जाता है. कभी-कभी रास्ता बदल कर पाकुड़ होते हुए अमड़ापाड़ा, महेशपुर के रास्ते पश्चिम बंगाल के इलम बाजार ले जाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




