तलवा चौक से चांदना तक सड़क जर्जर, गड्ढों और पत्थरों से दुर्घटना का खतरा

Published by :SANU KUMAR DUTTA
Published at :11 May 2026 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
तलवा चौक से चांदना तक सड़क जर्जर, गड्ढों और पत्थरों से दुर्घटना का खतरा

पाकुड़िया के तलवा चौक से चांदना गांव तक की सड़क जर्जर स्थिति में है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े गड्ढे और नुकीले पत्थर दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं। बारिश में जलजमाव के कारण स्थिति और बदतर हो जाती है। लोग पंचायत, प्रखंड कार्यालय, जिला मुख्यालय और अस्पताल जाने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। प्रशासन से कई बार सुधार की मांग के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के तलवा चौक से लागडूम होते हुए चांदना गांव तक जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढे और उभरे नुकीले पत्थर दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर आवाजाही करना इन दिनों बेहद कष्टदायक हो गया है. बारिश के समय गड्ढों में जलजमाव हो जाता है, जिससे यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क. जर्जर सड़क के कारण क्षेत्र के लोगों को पंचायत, प्रखंड कार्यालय, जिला मुख्यालय और अस्पताल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत और नवनिर्माण को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की गयी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. लोगों का आरोप है कि वर्षों से यह सड़क उपेक्षा का शिकार बनी हुई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब सड़क का सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन में राहत मिल सके.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola