बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीके पर दें खास ध्यान : आरडीडीएच

Updated:
विज्ञापन
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीके पर दें खास ध्यान : आरडीडीएच

सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय उपनिदेशक पीके शर्मा ने की। बैठक में बच्चों (0-5 वर्ष) और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की स्थिति जांची गई। टीकाकरण कवरेज बढ़ाने और छूटे हुए बच्चों को शामिल करने पर जोर दिया गया। पीके शर्मा ने सभी कर्मचारियों को कोई भी बच्चा या महिला टीकाकरण से वंचित न रहने के निर्देश दिए और एक हफ्ते में लक्ष्य पूरा करने को कहा। आयुष्मान कार्ड निर्माण भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ सोमवार को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल के सभागार कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपनिदेशक पीके शर्मा ने की. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ नियमित टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गयी. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके सिंह ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी दी. बैठक में टीकाकरण कवरेज में तेजी लाने तथा छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. क्षेत्रीय उपनिदेशक पीके शर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने एक सप्ताह के भीतर निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया तथा चेतावनी दी कि लापरवाही या धीमी प्रगति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही बैठक में आभा आईडी एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई. मौके पर स्वास्थ्य विभाग के एएनएम, जीएनएम, डब्ल्यूएचओ के अधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola