नई दिल्ली में ‘शबरी के राम’ कार्यक्रम, अर्जुन मुंडा ने भक्ति और समानता का दिया संदेश
Published by : Priya Gupta Updated At : 04 Apr 2026 2:35 PM
अर्जुन मुंडा (ऑरेंज नेहरू कोट) भाषण देते हुए और दीप प्रज्वलित करते हुए
Jharkhand News: नई दिल्ली में श्री अयोध्या न्यास के तत्वावधान में अयोध्या पर्व के अंतर्गत ‘शबरी के राम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा में शामिल हुए. उन्होंने माता शबरी की अटूट भक्ति, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को साझा किया, जो जाति, वर्ग या सामाजिक स्थिति की सीमाओं से परे है.
सरायकेला से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Jharkhand News: नई दिल्ली में श्री अयोध्या न्यास के तत्वावधान में अयोध्या पर्व के अंतर्गत आयोजित ‘शबरी के राम’ कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि रहे. इस प्रेरणादायक आयोजन में माता शबरी की अटूट भक्ति और उनके समर्पण को स्मरण किया गया.
अर्जुन मुंडा ने कहा
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा हमें यह सिखाती है कि वास्तविक भक्ति किसी भी प्रकार के भेदभाव—चाहे वह जाति, वर्ग या सामाजिक स्थिति का हो किसी को स्वीकार नहीं करती. उन्होंने आगे बताया कि माता शबरी द्वारा मीठे फलों को पहले चखकर भगवान को अर्पित करना उनकी भक्ति की गहराई और शुद्ध प्रेम को दर्शाता है, जो जाति, वर्ग या सामाजिक स्थिति से परे है.
माता शबरी की भक्ति से सीखें समानता और मानवता
अर्जुन मुंडा ने कहा कि माता शबरी की कथा न केवल जनजातीय परंपराओं की आध्यात्मिक समृद्धि को उजागर करती है, बल्कि भारतीय सभ्यता में उनके महत्वपूर्ण स्थान को भी दर्शाती है. उनका जीवन समानता, भक्ति और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के आदर्शों का प्रतीक है और यह संदेश देता है कि सच्ची भक्ति जाति, पद या पृष्ठभूमि की सीमाओं से परे होती है. उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय समुदाय केवल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षक नहीं हैं, बल्कि भारत की एकता और विविधता की व्यापक कथा का अभिन्न हिस्सा भी हैं. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों, गणमान्य व्यक्तियों और समाज के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद का भी अवसर मिला. यह कार्यक्रम न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाला था, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को भी सुदृढ़ करने वाला साबित हुआ.
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज आएंगे रांची, 5 अप्रैल को अभिनंदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










