राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स में झारखंड से 28 खिलाड़ी होंगे शामिल

Updated at : 11 Jun 2024 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स में झारखंड से 28 खिलाड़ी होंगे शामिल

राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स में झारखंड से 28 खिलाड़ी होंगे शामिल

विज्ञापन

रांची. छत्तीसगढ़ के विलासपुर में 15 से 17 जून तक 19वीं राष्ट्रीय यूथ अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होना है. इसमें भाग लेने के लिए 28 सदस्यीय झारखंड टीम की घोषणा मंगलवार को की गयी. झारखंड टीम 13 जून को विलासपुर के लिए रवाना होगी. टीम के कोच आशु भाटिया और मैनेजर नरेश कुजूर होंगे. टीम के बालक वर्ग में पार्थ सिंह और अंश कुमार सिंह 100 मीटर (रांची), प्राजवल कुमार 100 मीटर (हजारीबाग), आशुतोष कुमार 200 मीटर, साकेत मिंज, अमित कुमार महतो 1000 मीटर, हेमंत कुमार महतो 100 मीटर, पार्थ सिंह लॉग जंप, सुकुत केरकेट्टा लॉग जंप, दीपक मुंडा हेप्थाटलन (सभी रांची), प्रतीक उरांव 400 मीटर (गुमला), दीपक टोप्पो 400 मीटर (बोकारो), मो सरवर 1000 मीटर (गोड्डा), संजीव कुमार भारती 110 मीटर हर्डल (बोकारो), अंकित किशोर पांच किलोमीटर रेड रेस (सरायकेला), दुलार केरकेट्टा हेप्थाटलन (बोकारो) और संदीप कुमार लॉग जंप (रामगढ़) शामिल हैं. वहीं बालिका वर्ग में पूनम मिंज 100 मीटर, पूनम कुमारी 400 मीअर, सुजाना लकड़ा 100 मीटर हर्डल, शिवानी कुमारी 100 मीटर हर्डल (सभी रांची), आरती मेहता 100 मीटर (बोकारो), प्रियंका कुमार साव (जामताड़ा), सबिता मुर्मू जैवलिन थ्रो (जामताड़ा), आरती कुमारी तीन किलोमीटर रेस वॉक और नेहा खलखो तीन किलोमीटर रेस वॉक (बोकारो) शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola