ePaper

युवा खेल के साथ पढ़ाई कर देश व समाज की सेवा में योगदान दें : अभिनव

Updated at : 21 Sep 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
युवा खेल के साथ पढ़ाई कर देश व समाज की सेवा में योगदान दें : अभिनव

युवा खेल के साथ पढ़ाई कर देश व समाज की सेवा में योगदान दें : अभिनव

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय हेसवे के खेल प्रांगण में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय युवा सचिव अभिनव सिद्धार्थ थे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की. अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें, इसमें हार-जीत होती है, पर हारने वाला भी सीखता है. उन्होंने युवाओं से कहा कि खेल के साथ पढ़ाई-लिखाई भी करें और देश व समाज की सेवा में योगदान दें. इस टूर्नामेंट ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा दिया और ग्रामीण युवाओं को खेल में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान किया. फाइनल मुकाबला एफसी दहिदोन और के सरना क्लब बिसहाटोली के बीच खेला गया, जिसमें एफसी दहिदोन विजेता रही. उपविजेता बिसहाटोली रही, जबकि तृतीय स्थान पर केजीएन आजाद बस्ती और चतुर्थ स्थान पर एमएस चापी टीम ने प्राप्त किया. मुख्य अतिथि तथा अन्य उपस्थित लोगों ने विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया. समारोह में अनिल उरांव, शमदयाल यादव, तेवारी उरांव, करमचंद लोहरा सहित सैकड़ों खेल प्रेमी, ग्रामीण, महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे. टूर्नामेंट ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा दिया और ग्रामीण युवाओं को खेल में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola