NH 39 पर शराब लदी गाड़ी और स्कूटी में भिड़ंत, मौके पर पहुंची पुलिस

एक्सीडेंट
Lohardaga News: झारखंड में NH 39 के पास से सड़क हादसे की घटना सामने आई है. घटना के बाद सड़क जाम हो गया है. पुलिस मौके पर पहुंची तथा सड़क जाम हटाने में लगी हुई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
कुड़ू से अमित राज की रिपोर्ट
Lohardaga News: झारखंड के नेशनल हाईवे 39 कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के ढुलुवाखुंटा के पास मालवाहक गाड़ी और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में दो की मौके पर मौत हो गई है. इसमें पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं इसमें एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद सड़क जाम हो गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम हटाने में लगी हुई है. बताया जाता है कि मालवाहक 407 सरकारी शराब लदा वाहन रांची की तरफ से कुड़ू की तरफ आ रहा था. इसी बीच कुड़ू की तरफ से रांची क तरफ जा रही स्कूटी को जोरदार ठोकर मार दिया इस घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है जबकि एक महिला घायल हैं, महिला को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
इलाज के दौरान मौत
मिली जानकारी के अनुसार, इलाज के दौरान महिला की मौत सदर अस्पताल लोहरदगा में हो गई है. घटना के बाद दो घंटे तक हाईवे जाम रहा, पुलिस ने सड़क जाम हटा दिया है. तीनों शवों को कब्जे में कर लिया है. तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसमें शराब लदा मालवाहक वाहन, स्कूटी और एक कार शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










