पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें : सांसद

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें : सांसद

श्री भगत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए अपनी जिम्मेदारी तय करना होगा तथा पूरी तन्मयता के साथ पार्टी में काम करेंगे.

विज्ञापन

लोहरदगा. गुजरात दौरा के तीसरे दिन लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर सुखदेव भगत कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से गुजरात में कई स्थानों में कांग्रेस जनों के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ऑब्जर्वर सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बने उसके लिए आज संगठन का जमीनी हकीकत क्या है. संगठन के लोगों एवं संगठन की क्या गतिविधियां है उसको जानने आए हैं .श्री भगत ने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि जिला कमेटी को ज्यादा शक्ति दिया जाये. साथ ही साथ वैसे लोगों का चयन करना है जो पार्टी के लिए समर्पित व सक्रिय हो. राहुल गांधी की यह सोच से पूरे गुजरात में कांग्रेसन काफी उत्साहित है. श्री भगत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए अपनी जिम्मेदारी तय करना होगा तथा पूरी तन्मयता के साथ पार्टी में काम करेंगे, तो निश्चित रूप से आने वाला कल राज्य में कांग्रेस का होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola