पेड़ से गिरकर महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
पेड़ से गिरकर महिला की मौत

पेड़ से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के चीरी सियारपाड़ा गांव में बुधवार की सुबह फुटकल के पेड़ से गिरकर 35 वर्षीया महिला बिनिता उरांव की मौत हो गयी. बिनिता गांव के ही बिरजू उरांव की पत्नी थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, बिनिता सुबह घर से कुछ दूर स्थित चीरी बुनियादी विद्यालय के समीप फुटकल का साग तोड़ने पेड़ पर चढ़ी थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गयी. सिर में गंभीर चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गयी. आनन-फानन में ग्रामीण उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को सूचना दे दी गयी है. बेरोजगार युवा रोजगार मेले का लाभ लें : बीडीओ भंडरा. बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे 27 फरवरी को भंडरा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले में अधिक से अधिक भाग लें और इसका लाभ उठायें. इस मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे. इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को N.C.S Portal पर निबंधन कराना आवश्यक है. आयोजन स्थल पर भी निबंधन की व्यवस्था उपलब्ध होगी. रोजगार मेला में 10वीं पास व 18 से 50 वर्ष के बेरोजगारों के लिए रोजगार उपलब्ध है. रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आपके पास बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र होना चाहिए.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola