कस्तूरबा विद्यालय के खाते से 8.70 लाख की फर्जी निकासी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय के खाते से 8.70 लाख की फर्जी निकासी

सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका आवासीय विद्यालय एक बड़े फर्जी वाड़ा का शिकार हुआ है.

विज्ञापन

लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका आवासीय विद्यालय एक बड़े फर्जी वाड़ा का शिकार हुआ है. विद्यालय की वार्डन पूनम कुमारी ने सेन्हा थाना पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि विद्यालय के बैंक खाते से 8.70 लाख रुपये की निकासी की गयी है. पूनम कुमारी के अनुसार जब वह खाता अपडेट कराने के लिए बैंक गयीं, तब उन्हें इस गड़बड़ी का पता चला. उन्होंने बताया कि 24 से 29 अप्रैल के बीच गुमला बैंक शाखा से पांच फर्जी चेकों के माध्यम से कस्तूरबा विद्यालय के खाते से 8.70 लाख की फर्जी निकासी कर ली गयी. सभी चेक जाली प्रतीत हो रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पूरी योजना किसी सुनियोजित गिरोह दे रही है. इस घटना ने न केवल विद्यालय प्रशासन सकते में आ गया है, बल्कि बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गये हैं. इधर मामले में सेन्हा थाना प्रभारी वारिश हुसैन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विद्यालय के वार्डन पूनम कुमार��� के आवेदन पर सेन्हा थाना में कांड संख्या 57/25 के तहत धारा 318 (4), 338, 336(3), 340 (2) में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानेदार का कहना है कि जाली दस्तावेज और चेक के जरिए राशि निकासी करने वालों को शीघ्र चिह्नित कर गिरफ्तारी करने के साथ राशि की बरामदगी की कार्रवाई प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola