ePaper

जिला को बनायेंगे नशामुक्त, डायनप्रथा और बाल विवाह का होगा उन्मूलन : डॉ ताराचंद

Updated at : 25 Oct 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
जिला को बनायेंगे नशामुक्त, डायनप्रथा और बाल विवाह का होगा उन्मूलन : डॉ ताराचंद

जिला को बनायेंगे नशामुक्त, डायनप्रथा और बाल विवाह का होगा उन्मूलन : डॉ ताराचंद

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में मासिक मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि मीडिया का आम जनमानस पर गहरा प्रभाव है और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रभावी रूप से उपयोग किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जिले में डायन प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियां अभी भी व्याप्त हैं, साथ ही युवा नशे की गिरफ्त में हैं और यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाये जा रहे हैं. सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाने पर लोगों में सकारात्मक बदलाव आने की पूरी संभावना है. इसी तरह, मीडिया द्वारा समस्याएं प्रशासन तक पहुंचने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है. साप्ताहिक कार्यक्रमों में पंचायत प्रमुख भी जिला प्रशासन को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हैं, जिनका निराकरण नियमित रूप से किया जा रहा है. सदर अस्पताल में चौबीसों घंटे जांच केंद्र संचालित : सदर अस्पताल में चौबीसों घंटे जांच केंद्र सुचारू रूप से संचालित है. अस्पतालों में मानव बल और तकनीकी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आयुष्मान कार्ड के तहत आय सृजन के निर्देश दिये गये हैं. छूटे हुए राशन कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है और 100 प्रतिशत आच्छादन का लक्ष्य रखा गया है. उपायुक्त ने बताया कि वन नेशन-वन राशन कार्ड के तहत राशन कार्ड धारक देश के किसी भी हिस्से में राशन उठा सकते हैं. आयुष्मान कार्ड के तहत परिवार के सदस्यों का 15 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज किया जा सकता है. खबरें प्रसारित करने से पहले तथ्य की जांच अवश्य करें : परिवहन और पुलिस विभाग मिलकर वाहन जांच अभियान चला रहे हैं और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त ने मीडियाकर्मियों से अपील की कि खबरें प्रसारित करने से पहले तथ्य की जांच अवश्य करें ताकि भ्रामक स्थिति उत्पन्न न हो. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण और मीडिया एवं प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित थे. मीडियाकर्मियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रश्न किये, जिनका उत्तर उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola