जंगली हाथी का तांडव, खरता गांव में आधा दर्जन घरों को किया जमींदोज

जंगली हाथी का तांडव, खरता गांव में आधा दर्जन घरों को किया जमींदोज
कैरो़ कैरो थाना क्षेत्र के खरता गांव में सोमवार की आधी रात एक जंगली हाथी के अचानक आ धमका और भारी तबाही मचायी. हाथी ने गांव में प्रवेश करते ही एक के बाद एक कुल छह घरों को अपना निशाना बनाया और उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. हाथी ने सबसे पहले महावीर उरांव के घर पर धावा बोला. उस समय परिवार के सदस्य एक विवाह समारोह से लौटे ही थे. हाथी को देख परिजन घबराकर छत पर चढ़ गये और शोर मचाने लगे. इसके बाद हाथी ने रोशन उरांव और सूरजदेव उरांव के घरों को निशाना बनाया. जिस समय हमला हुआ, दोनों परिवारों के सदस्य सो रहे थे. घर की दीवारें गिरने से कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आयी, लेकिन वे किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे. इसके बाद हाथी ने सूकी उरांव और रंजीत उरांव के घरों पर हमला बोल दिया. रंजीत उरांव ने साहस दिखाते हुए घर के अंदर खड़ी अपनी गाड़ी स्टार्ट कर दी और लगातार हॉर्न बजाना शुरू किया. गाड़ी की तेज आवाज सुनकर हाथी वहां से भाग खड़ा हुआ. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के इस तांडव से छह परिवारों की गृहस्थी पूरी तरह उजड़ गयी है. प्रभावित ग्रामीणों ने वन विभाग से जान-माल की सुरक्षा और उचित मुआवजे की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




