जहां महिलाओं की पूजा, वहां भगवान का वास : डॉ ताराचंद

Updated:
विज्ञापन
जहां महिलाओं की पूजा, वहां भगवान का वास : डॉ ताराचंद

जहां महिलाओं की पूजा, वहां भगवान का वास : डॉ ताराचंद

विज्ञापन

लोहरदगा़ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से महिला सम्मान समारोह-2026 का आयोजन नया नगर भवन लोहरदगा में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस मौके पर उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि जहां महिलाओं की पूजा होती है वहां भगवान का वास होता है. नारी के कई रूप हैं जिनमें मां, बेटी, देवी जैसे कई महत्वपूर्ण है़ं आज महिला सशक्तिकरण का युग है. बिना महिला सशक्तिकरण के समाज अपूर्ण है. आज कई क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रहीं हैं. कभी उन क्षेत्रों में पुरुषों का ही एकाधिकार हुआ करता था. सम्मान ही नहीं अधिकार की भी जरूरत : उपायुक्त ने कहा कि महिला को सम्मान ही नहीं बल्कि अधिकार भी दिये जाने की आवश्यकता है. महिला दिवस का अर्थ है हर क्षेत्र में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दिया जाना है. आज राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से लाभान्वित कर रही है. इसमें 18-50 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक माह ढाई हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है जिस राशि को महिलाएं दूसरे क्षेत्रों में निवेश कर रहीं हैं और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रहीं हैं. लोहरदगा जिला में लगभग 94 हजार महिलाएं इस योजना की लाभुक हैं. लाभुकों से अनुरोध है कि इस राशि का बेहतर कार्य में निवेश करें. नारी शक्ति को है आगे बढ़ाना : जिप अध्यक्ष : जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि नारी शक्ति को हमेें आगे बढ़ाना है. महिलाओं के बिना समाज की प्रगति की परिकल्पना नहीं की जा सकती. सिर्फ भागीदारी नहीं नेतृत्व देने की जरूरत : डीडीसी : डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ भागीदारी ही नहीं बल्कि नेतृत्व देने की भी जरूरत है. महिलाओं को सही से प्रशिक्षित और शिक्षित किया जाये तो वे प्रत्येक क्षेत्र में आगे होती हैं. बेहतर कार्य करनेवाली महिला पदाधिकारियों / मीडिया कर्मियों / मुखिया को मिला सम्मान : कार्यक्रम में जिला में बेहतर कार्य करनेवाली पदाधिकारियों, महिला पत्रकार, महिला एडवोकेट, महिला चिकित्सक, सलगी पंचायत और मन्हो पंचायत की मुखिया को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होनेवाली महिला पदाधिकारियों में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, महिला थाना प्रभारी विनीता हेंब्रम, मीडियाकर्मी नूतन कच्छप, वकील इंद्राणी कुजूर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ सुनीता होरो, सलगी पंचायत की मुखिया सुमित्रा कुमारी, मन्हो पंचायत की मुखिया लक्ष्मी उरांव व अन्य शामिल हैं. इनके अलावा महिला समूह की सदस्यों, छात्राओं को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, भंडरा की जिला परिषद सदस्य राजमनी देवी, सेन्हा की जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, डीडीएम नाबार्ड, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola