विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

विज्ञापन

सेन्हा-लोहरदगा. तोड़ार पंचायत अन्तर्गत निमटोली ग्राम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष राजकमल मिश्रा तथा सचिव राजेश कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर पीएलवी पुनु देवी और प्रियांशु यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में अंधाधुंध पेड़-पौधों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है. इसके कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. पेड़ों की कमी से स्वच्छ वायु और स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. भूजल स्तर नीचे जाने से किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है. साथ ही पेड़-पौधों की कमी से अनेक बीमारियां फैल रही हैं और लोग विभिन्न रोगों से ग्रसित हो रहे हैं. ग्रामीणों को बताया गया कि शादी-विवाह, पर्व-त्योहार, जन्मदिन और अन्य उत्सवों पर फलदार एवं छायादार पेड़ लगाने की परंपरा शुरू करनी चाहिए. इससे पर्यावरण संरक्षित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा. प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और उनका सही उपयोग करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया. मौके पर ममता कुमारी, प्रीतम भगत, राजो भगताइन, सहिन्दर उरांव, सतीश टाना भगत, मिना भगताइन, सरिता भगताइन, अंशिका कुमारी समेत अनेक ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola