ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त

बुधवार शाम किस्को प्रखंड क्षेत्र में जोरदार बारिश व तेज गति से आयी आंधी ने जमकर तबाही मचायी.

विज्ञापन

किस्को. बुधवार शाम किस्को प्रखंड क्षेत्र में जोरदार बारिश व तेज गति से आयी आंधी ने जमकर तबाही मचायी. लगभग आधे घंटे तक चले आंधी बारिश के कारण कई पेड़ गिरे कई लोगों के घरों के एसबेस्टर उड़े,आम, लीची को भारी नुकसान पहुंचा. आंधी के कारण जोरी चौक में खड़ा छेछरा नावाडीह निवासी राजू उरांव के ट्रैक्टर जे एच एम 6803 पर आम का पेड़ गिर गया. जिसे काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर व मालिक ने हटाया. वहीं आँधी से जोरी चौक में ही चंदकिशोर भगत का एलबेस्टर उड़ गया जो चकनाचूर हो गया. जिससे चंदकिशोर भगत को काफी नुकसान पहुंचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola