बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसानों को मिला उन्नत खेती का गुर

Updated:
विज्ञापन
बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसानों को मिला उन्नत खेती का गुर

बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसानों को मिला उन्नत खेती का गुर

विज्ञापन

कुड़ू़ बिरसा सामेकित ग्राम विकास योजना के तहत प्रखंड के चार गांवों के चयनित किसानों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कुड़ू कृषि फार्म हाउस स्थित ””””बिरसा कृषक पाठशाला”””” में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती और आय बढ़ाने के उन्नत तरीकों की जानकारी दी गयी. मिश्रित खेती से दोगुनी होगी आय : प्रशिक्षण शिविर में पहुंचीं भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की सहायक निदेशक प्रीति कुमारी और सहायक प्लांट सुरक्षा अधिकारी प्यारी सांगा ने किसानों का मार्गदर्शन किया. सहायक निदेशक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि फलदार पौधों के बीच खाली बची जमीन का उपयोग सब्जी उत्पादन के लिए कैसे किया जाये. उन्होंने गड्ढा खुदाई, मिट्टी जांच और पौधों को कीटों व पाला (ठंड) से बचाने के वैज्ञानिक तरीके साझा किये. अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि बागवानी के साथ सब्जी की खेती अपनाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं. इन गांवों का हुआ है चयन : सिटिजन्स फाउंडेशन, रांची द्वारा इस योजना के तहत प्रखंड के टाटी, टिको, टाकू और कुंदों गांव का चयन किया गया है. फाउंडेशन द्वारा संचालित कृषक पाठशाला में किसानों को न केवल खेती, बल्कि बतख पालन, कुक्कुट पालन, बकरी, सूकर और दुधारू पशु पालन का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें. मौके पर सिटिजन्स फाउंडेशन के मैनेजर राजीव सिंह, राजन कुमार, अभय कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola