अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल, रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल, रिम्स रेफर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल, रिम्स रेफर

विज्ञापन

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर नीचे स्टैंड के समीप मंगलवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कुड़ू सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. घायलों की पहचान हेंजला निवासी रौशन उरांव और सूरज उरांव के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि दोनों युवक किसी काम से कुड़ू आये थे और वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola