सर्पदंश से दो की मौत, जर्जर सड़क के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाया वाहन, गांव में छाया मातम

Updated:
विज्ञापन
सर्पदंश से दो की मौत, जर्जर सड़क के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाया वाहन, गांव में छाया मातम

लोहरदगा जिले के सलगी पंचायत अंतर्गत धौरा गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी.

विज्ञापन

कुड़ू. लोहरदगा जिले के सलगी पंचायत अंतर्गत धौरा गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी. जब करैत सांप के काटने से दो ग्रामीणों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान 43 वर्षीय नरेश मुंडा, पिता स्व. छेदू मुंडा, और 8 वर्षीय अमित मुंडा, पिता स्व. लिटू मुंडा के रूप में हुई है. दोनों तालाब से मछली मारने के बाद रात में खाना खाकर जमीन पर सो गये थे. देर रात परिजन जब टीबी बंद करने कमरे से निकले, तो पास में सांप दिखाई दिया और अमित के मुंह से झाग निकलता पाया गया. परिजन तत्काल दोनों को निजी वाहन से लोहरदगा सदर प्रखंड के बसारडीह कल्याण अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन धौरा से बड़की चांपी तक की सड़क की हालत इतनी खराब थी कि अस्पताल पहुंचने में दो घंटे लग गये. रास्ते में ही अमित की मौत हो गयी, जबकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि धौरा से बड़की चांपी की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका. यदि सड़क ठीक होती, तो दोनों की जान बचाई जा सकती थी. इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना कुड़ू पुलिस को दी गयी, जिन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola