17 दिन से पहाड़ में खड़े हैं बाक्साइट लदे 15 सौ ट्रक, करोड़ों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
17 दिन से पहाड़ में खड़े हैं बाक्साइट लदे 15 सौ ट्रक, करोड़ों का नुकसान

लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू से मिला.

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अवगत कराया कि पिछले 17 दिनों से बॉक्साइट लोड किये लगभग 1500 ट्रक बिना किसी नोटिस के पहाड़ों में खड़े हैं। हिंडाल्को कंपनी से पूछने पर बताया गया कि डीएमएफटी फंड बकाया नहीं है, फिर भी गुमला जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) द्वारा माइनिंग चालान नहीं दिया जा रहा है. एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि गुमला जिला प्रशासन बिना किसी पूर्व सूचना के चालान रोककर ट्रकों को खड़ा करवा रहा है, जिससे ट्रक मालिकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है. इसके अलावा लोडर, अनलोडर, ड्राइवर, खलासी, पार्ट्स दुकान, टायर दुकान, पेट्रोल पंप, बाजार आदि सभी प्रभावित हो रहे हैं. सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है. समाधान नहीं हुआ, आंदोलन : एसोसिएशन एसोसिएशन ने स्पष्ट कहा कि यदि हिंडाल्को ने कोई गलती की है, तो प्रशासन कानूनी कार्रवाई करे, न कि मौखिक निर्देश देकर चालान रोके. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे धरना प्रदर्शन, मशाल जुलूस, नुक्कड़ सभा, सड़क जाम जैसे आंदोलन करेंगे और सभी ट्रकों को गुमला जिला प्रशासन को सौंप देंगे. धीरज प्रसाद साहू ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लिया और बताया कि उन्होंने पूर्व में भी गुमला उपायुक्त से इस विषय पर बात की थी. बैठक के दौरान उन्होंने पुनः उपायुक्त से संपर्क कर मामले के शीघ्र समाधान का आग्रह किया. साथ ही हिंडाल्को के वरीय पदाधिकारी से भी बातचीत कर समाधान की दिशा में प्रयास करने को कहा. उन्होंने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इस समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे और फिलहाल आंदोलन न करने की अपील की. बैठक में एसोसिएशन के सह-सचिव अभय सिंह, रहमत अंसारी, बरज सिंह, राजेश शर्मा, मो. अमानुल्लाह, मो. बबलू, मो. गुड्डू, चंदवा एसोसिएशन के संतोष साहू, राजेश विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि निशित जायसवाल, कांग्रेस नेता डॉ. अजय नाथ शाहदेव, शकील अंसारी, सोहराब अंसारी, खलील अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola