बॉक्साइट लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन युवक की मौत

Updated at : 24 Mar 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
बॉक्साइट लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन युवक की मौत

रविवार देर शाम सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली के समीप बॉक्साइट लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन युवक मौत हो गयी.

विज्ञापन

लोहरदगा. रविवार देर शाम सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली के समीप बॉक्साइट लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन युवक मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गया. सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार लोहरदगा लुकइया मोड़ पथ पर सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली के समीप बॉक्साइट लोड ट्रक संख्या जेएच 07 सी-2435 की चपेट में आने से प्लसर एनएस मोटरसाइकिल संख्या जएच 08के-8342 में सवार तीनों युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार उक्त बॉक्साइट लोड ट्रक ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी. जिसके बाद ट्रक छोड़ कर मौके पर चालक और खलासी फरार हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस की टीम मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है. मृत युवकों की पहचान लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हेंदलासो भदुआपारा गांव निवासी सुखदेव उरांव के पुत्र प्रदीप उरांव (26 वर्ष), गुमला जिले के बरान निवासी संजय उरांव (25 वर्ष) और गुमला निवासी संजय उरांव (25 वर्ष), के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों संजय उरांव हेंदलासो भदुआपारा में प्रदीप उरांव के घर आए हुए थे, जहां से रविवार शाम संजय उरांव, प्रदीप उरांव और संजय उरांव एक ही मोटरसाइकिल से लोहरदगा भदुआपारा की ओर जा रहे थे. तभी लोहरदगा से कैमो की ओर जा रही बॉक्साइट लदे ट्रक ने तीनों मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल दिया है. सभी शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को होने के शव परिजनों को सौंप दिया गया. इधर सदर थाना पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola