वाहन दुर्घटना में तीन घायल, रिम्स रेफर

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा मुख्य पथ पर कुड़ू थाना व लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार देर रात लगभग दो बजे बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये.

विज्ञापन

कुड़ू. कुड़ू – लोहरदगा मुख्य पथ पर कुड़ू थाना व लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार देर रात लगभग दो बजे बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये. तीनों को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. बताया जाता है कि कुड़ू थाना क्षेत्र के जिंगी गांव के तीन युवक अजय उरांव, अमरजीत उरांव तथा इमरोज अंसारी लोहरदगा से कुड़ू होते हुए अपने घर जिंगी लौट रहे थे इसी बीच बराटपुर तथा चीरी के बीच बाइक दुर्घटना हो गया. इसमें तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए. तीनों को कुड़ू में इलाज के बाद अजय उरांव तथा अमरजीत उरांव को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. पुलिस को सूचना दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola