लोहरदगा के उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मौजूद धीरज प्रसाद साहु एंव अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. छात्राओं ने बैंड के साथ तिरंगा लेकर परेड निकाली और देशभक्ति कार्यक्रमों से समां बांध दिया. समारोह में धीरज प्रसाद साहू ने शहीदों के बलिदान को याद किया.

विज्ञापन

लोहरदगा. उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. विद्यालय परिसर में तिरंगे की शान और देशभक्ति की गूंज देखने को मिली. बाल निकेतन से लेकर कक्षा 10 तक की छात्राओं ने बैंड बजाते हुए और हाथों में तिरंगा थामकर परेड निकाली. परेड के माध्यम से छात्राओं ने पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का संदेश दिया.

विज्ञापन

ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई. मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू उपस्थित रहे. ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया. इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर रहा.

शहीदों के बलिदान को किया याद

मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि देश को आजादी वीर शहीदों के बलिदान से मिली है. हमें उनके त्याग और संघर्ष को हमेशा याद रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश की तरक्की और विकास के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए.

विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प

उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर असरिता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में देशभक्ति की भावना होनी चाहिए. हमें स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना है. उन्होंने छात्राओं से देश के विकास में योगदान देने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें- वनवासी कल्याण केंद्र की गुमला नगर समिति का गठन, जयेन्द्र कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष

शिक्षिकाओं ने छात्राओं में भरा देशभक्ति का जज्बा

मदर सुपीरियर सिस्टर दोरोथीया, सिस्टर बसंती और सिस्टर ब्रिजित ने अपने संबोधन के माध्यम से छात्राओं में देशभक्ति की भावना जगायी. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया.

मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन अजय एवं कॉर्नेलेउस ने किया. उद्घोषिका के रूप में मिस हेमलता ने अपनी भूमिका निभायी, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मिस नीतू ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे.

भारत माता के जयघोष से गूंजा विद्यालय

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाये. भारत माता की जय के जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा. स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों को नमन करते हुए राष्ट्रीय पर्व का यह समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में शानदार तरीके से संपन्न हुआ.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola