वनवासी कल्याण केंद्र की गुमला नगर समिति का गठन, जयेन्द्र कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते हुए| Prabhat Khabar Network

गुमला में वनवासी कल्याण केंद्र की नगर समिति का गठन किया गया. जयेन्द्र कुमार गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि समिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई.

विज्ञापन

गुमलाः वनवासी समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की गुमला नगर समिति का गठन किया गया. जसपुर रोड स्थित पर्यटक भवन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई नगर समिति का गठन हुआ. बैठक में सेवा, संगठनात्मक आत्मीयता और राष्ट्र समर्पण की भावना देखने को मिली. बैठक की अध्यक्षता वनवासी कल्याण केंद्र गुमला के जिला संरक्षक शशिरंजन अखौरी ने की. मौके पर वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड के प्रांत मंत्री विनीत लाल, प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे और गुमला विभाग संगठन मंत्री खेदू नायक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विभाग संगठन मंत्री खेदू नायक ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम एवं वनवासी कल्याण केंद्र की स्थापना, उद्देश्य और कार्यपद्धति की जानकारी दी. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन और सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में 21 अगस्त तक बारिश का दौर, 17-18 को भारी बारिश का अलर्ट

जयेन्द्र कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष

प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे के मार्गदर्शन में नगर समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी की गयी. नवगठित समिति में शशिरंजन अखौरी को मुख्य संरक्षक और लक्ष्मीनाथ बड़ाईक को संरक्षक बनाया गया. वहीं जयेन्द्र कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, संजीव मलानी एवं आदित्य कुमार सोनी को उपाध्यक्ष, शांतनु सिंह को सचिव, भोलानाथ दास को सह सचिव और रितेश कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

समिति के सदस्यों में राजेश कुमार ठाकुर, पियुष कुमार, सुनीता पांडेय, राजेश लोहानी, दिलीप जायसवाल, शिवम जायसवाल, रविन्द्र नाथ साहू, जयशंकर राय और दीपाली देवी शामिल हैं. इसके अलावा डॉ. गोपाल चंद्र भौमिक को चिकित्सा प्रमुख, उदय कुमार सिन्हा को खेलकूद प्रमुख, अजीत कुमार गुप्ता को युवा प्रमुख, सुशील कुमार सिंह एवं नरेश कुमार गुप्ता को मीडिया प्रभारी तथा नरेश गुप्ता को नगरीय सेवा पात्र प्रमुख बनाया गया.

ये भी पढ़ें- पत्नी से झगड़ा, फिर धारदार हथियार से हमला...पालकोट में हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

सेवा कार्यों को नई गति देने पर जोर

प्रांत मंत्री विनीत लाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ग्रामवासी, नगरवासी और भारतवासी की भावना के साथ मिलकर कार्य करने से समाज में जागरण आयेगा और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति होगी.

नवनियुक्त अध्यक्ष जयेन्द्र कुमार गुप्ता ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नई समिति सेवा, संस्कार और संगठन के आदर्शों को आत्मसात कर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभायेगी. उन्होंने सभी के सहयोग से नगर में सेवा कार्यों को नई ऊंचाई देने का विश्वास जताया.

बैठक में गुमला जिला संगठन मंत्री वेद प्रकाश, जिला महिला विस्तारिका पद्मा सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. अंत में सभी ने समाज और राष्ट्रहित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया. शुभकामना मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ बैठक का समापन हुआ. समिति की अगली बैठक 26 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया गया.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola