Jharkhand Weather: झारखंड में 21 अगस्त तक बारिश का दौर, 17-18 को भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में अगले 21 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

झारखंड में आज कई जिलों में बारिश के आसार हैं. IMD ने 17-18 अगस्त को भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. और रांची समेत कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. रविवार, 16 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है. वहीं, 17 और 18 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, आज से अगले 21 अगस्त 2026 के बीच झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. रविवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड के कुछ जिलों में बारिश अपेक्षाकृत अधिक होने की संभावना है.

रांची समेत इन जिलों में दिखेगा भारी बारिश का असर

रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में रविवार को बारिश की गतिविधियां तेज रह सकती हैं. इन जिलों के अलावा पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की स्थिति बन सकती है. हालांकि, जिलेवार बारिश की तीव्रता अलग-अलग रह सकती है.

तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी

16 अगस्त को झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गयी है. बारिश और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने तथा बिजली के खंभों के आसपास रहने से भी बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में नाबालिग के साथ नजदीकी रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

17-18 अगस्त को सबसे अधिक सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में बनी मौसमी परिस्थितियों के कारण मानसून सक्रिय बना हुआ है. 15 अगस्त को जारी IMD के पूर्वानुमान में भी राज्य में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई थी. खासकर 17 और 18 अगस्त को बारिश की तीव्रता अधिक रहने का अनुमान है.

बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जैसे इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है. हालांकि, बीच-बीच में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है.

जानें, अगले 21 अगस्त तक कैसा रहेगा राज्य का मौसम

16 अगस्त को राज्य में बड़े स्तर पर बारिश के आसार हैं. कई जिलों और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

17 अगस्त को मानसून की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना विभाग की ओर से जताई गई है.

18 अगस्त के दिन भी राज्य में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

19 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने का अनुमान है, लेकिन कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

20 अगस्त को कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना हैं.

21 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है. हालांकि, 17 और 18 अगस्त के मुकाबले बारिश की तीव्रता कम रह सकती है.

ये भी पढ़ें- झारखंड के चंदवा में बड़ा सड़क हादसा: डेढ़टंगवा घाटी में कंटेनर ने बाइक-ऑटो को रौंदा, 6 की मौत


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola