गुमला में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान समारोह, एडीपीआरओ एलिना दास को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
एलिना दास को सम्मानित करते डीसी और एसपी | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस समारोह में गुमला की एडीपीआरओ एलिना दास को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने उनके योगदान की सराहना की।
गुमला: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गुमला की सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (एडीपीआरओ) एलिना दास को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया. जिले में सूचना एवं जनसंपर्क से जुड़े कार्यों के प्रभावी संचालन, सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा विभिन्न आयोजनों के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया.
उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे. समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया. इसी क्रम में एडीपीआरओ एलिना दास को उनके कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया गया.
वरीय अधिकारियों ने की सराहना
सम्मान समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, उप विकास आयुक्त अनिमेष कुमार, अपर समाहर्ता राजीव नीरज सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने सम्मानित कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी कार्यों के सफल क्रियान्वयन में पदाधिकारियों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
एलिना दास के सम्मानित होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मियों सहित शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए