देशभक्ति गीतों पर झूम उठा नगर भवन! बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

विज्ञापन

गीत व झांकी प्रस्तुत करती नियति श्री | Prabhat Khabar Network

गुमला के नगर भवन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य से सबका मन मोह लिया.

विज्ञापन

गुमला. नगर भवन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से नगर भवन परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया.

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की धुन पर दर्शक भी झूमते नजर आये. बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया. प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया. डीपीआरओ ललन कुमार रजक की बेटी नियति श्री ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया.

समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola