गुमला के लायंस क्लब में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
झंडा फहराते | Prabhat Khabar Network
गुमला में लायंस क्लब द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और मिठाई बांटी गई।
गुमला . देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को लायंस क्लब गुमला परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
देशभक्ति, एकता और समाज सेवा का संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब सचिव लायन डॉ. शंकर लाल जाजोदिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई. इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया और देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन पदम साबू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति, एकता और समाज सेवा का संदेश देता है. लायंस क्लब हमेशा से ही राष्ट्र निर्माण और जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और आगे भी करता रहेगा.
ये भी पढ़ें: संध्या रानी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए