गुमला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रिकेट का आयोजन, पत्रकार एकादश की शानदार जीत; अंकित विश्वकर्मा बने मैन ऑफ द मैच
खेल के दौरान पत्रकार और प्रशासन की टीम मौजूद | Prabhat Khabar
गुमला के तेलंगा खड़िया स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश ने प्रशासन एकादश को हराकर शानदार जीत दर्ज की.
गुमला के तेलंगा खड़िया स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकार एकादश और प्रशासन एकादश के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया. मुकाबले में पत्रकार एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन एकादश को पराजित कर जीत दर्ज की. मैच में पत्रकार एकादश के कप्तान दुर्जय पासवान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 115 रन बनाए. प्रशासन की ओर से बल्लेबाजों ने उपयोगी पारियां खेलते हुए पत्रकार एकादश के सामने जीत के लिए 116 रनों का लक्ष्य रखा.
पत्रकार एकादश ने मुकाबला एक ओवर शेष रहते अपने नाम किया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. टीम के बल्लेबाजों ने शानदार तालमेल और संयम के साथ खेलते हुए 14 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इस तरह पत्रकार एकादश ने मुकाबला एक ओवर शेष रहते अपने नाम कर लिया.
अंकित विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अंकित विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए डीडीसी अनिमेष कुमार को बेस्ट कैच तथा बेहतरीन गेंदबाजी के लिए एनडीसी ललन कुमार रजक को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया.
मौके पर गुमला उपायुक्त समेत कई अधिकारी मौजूद रहे
मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना. मौके पर गुमला उपायुक्त एवं अपर समाहर्ता सहित जिले के कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे. खेल के माध्यम से प्रशासन और पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द और बेहतर समन्वय का संदेश भी दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










