पत्नी से झगड़ा, फिर धारदार हथियार से हमला...पालकोट में हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी पति | Prabhat Khabar Network

गुमला के पालकोट में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला किया था.

विज्ञापन

Gumla Crime: गुमला जिले में पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया पंचायत स्थित कोनसलता गांव का है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 अगस्त को पति देवी तुरी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा. इससे पहले आरोपी का मेडिकल जांच और उसे गुमला सिविल कोर्ट में पेश किया गया और फिर उसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विवाद के बाद पत्नी पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त की रात देवी तुरी अपनी पत्नी जयंती देवी उर्फ बेली देवी के साथ जबरा बेरी टोली स्थित एक रिश्तेदार के घर गया था. वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान देवी तुरी ने पत्नी के साथ मारपीट की और घर में रखे धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया. हमले में जयंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद परिजनों ने तुरंत उसे पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में 21 अगस्त तक बारिश का दौर, 17-18 को भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस ने घर से आरोपी को किया गिरफ्तार

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पालकोट पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की. और देवी तुरी को कोनसलता गांव स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया.

मामले में जानकारी देते हुए पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है. आरोपी के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गुड़मा गया था. वहां से लौटने के दौरान दोनों गोजा गांव में लगने वाले बाजार गए, जहां उसने शराब पी. इसके बाद दोनों जबरा बेरी टोली स्थित एक रिश्तेदार के घर रुक गए. इस दौरान रात में किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद होने लगा. आरोपी के मुताबिक, उसने पहले पत्नी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और बाद में धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया. पत्नी के घायल होने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

शराब के नशे में हत्या करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola