राजेंद्र खत्री के निधन से लोहरदगा में शोक, सांसद सुखदेव भगत ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Updated:
विज्ञापन

शोक व्यक्त करते सांसद सुखदेव भगत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में समाजसेवी राजेंद्र खत्री के निधन पर सांसद सुखदेव भगत ने उनके आवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और इसे समाज के लिए बड़ी क्षति बताय.

विज्ञापन

लोहरदगाः समाजसेवी राजेंद्र खत्री के निधन के बाद लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की. बताया गया कि राजेंद्र खत्री पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे.

विज्ञापन

शोकाकुल परिवार से मिलकर जतायी संवेदना

सांसद सुखदेव भगत ने राजेंद्र खत्री के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में नाबालिग के साथ नजदीकी रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रहते थे सक्रिय

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र खत्री सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. वे हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद और समाज सेवा के लिए तत्पर रहते थे. उनके निधन से लोहरदगा ने एक सक्रिय समाजसेवी को खो दिया है.

सामाजिक ताने-बाने के लिए अपूरणीय क्षति

सांसद ने कहा, "राजेंद्र खत्री जी का जाना लोहरदगा के सामाजिक ताने-बाने के लिए अपूरणीय क्षति है." उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा. मौके पर भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, सुबोध साहू, संजय बर्मन, दिनेश अग्रवाल, आलोक कुमार साहू, धनंजय कास्यकार सहित अन्य लोग मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola