लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की AGM संपन्न: धीरज प्रसाद साहू बने अध्यक्ष, आलोक कुमार राय को मिली सचिव की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

धीरज प्रसाद साहू | Prabhat khabar network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में पुरानी कमेटी को फिर जिम्मेदारी मिली। धीरज प्रसाद साहू अध्यक्ष और आलोक कुमार राय सचिव बने।

विज्ञापन

लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न: पुरानी कमेटी को पुनः मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन

लोहरदगा: लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन किया गया. इसमें जिले में क्रिकेट के विकास, घरेलू क्रिकेट को बेहतर बनाने और स्थानीय टूर्नामेंटों को भव्य स्तर पर आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.

प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रस्ताव पारित

बैठक में सर्वप्रथम पिछले वर्ष की कार्यवाही को सर्वसम्मति से पारित किया गया. तत्पश्चात सत्र 2025-26 के आय-व्यय के ब्योरे को मंजूरी दी गई. आगामी वर्ष के ऑडिट के लिए सर्वसम्मति से 'के. पांडेया एंड कंपनी' का चयन किया गया.

पुरानी कमेटी पर जताया भरोसा

आम सभा में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को ही पुनः एसोसिएशन के संचालन का दायित्व सौंपा गया. अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू एवं सचिव आलोक कुमार राय के नेतृत्व में गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  • अध्यक्ष: श्री धीरज प्रसाद साहू
  • कार्यकारी अध्यक्ष: भास्कर दास गुप्ता
  • उपाध्यक्ष: 1. श्री विशाल महेंद्रु, 2. श्री रथीन्द्र नाथ राय, 3. श्री किशोर कुमार वर्मा
  • सचिव: श्री आलोक कुमार राय
  • सह सचिव: प्रवीण कुमार प्रसाद
  • उपसचिव: दुर्गा प्रसाद प्रजापति, सतीश वर्मा
  • कोषाध्यक्ष: नियाज मलिक
  • कार्यकारिणी सदस्य (एग्जीक्यूटिव मेंबर): मुकेश दुबे, प्रमोद वर्मा, रमेश साहू

अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि जल्द ही कमेटी का विस्तार किया जाएगा. निर्वाचन प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारी अनूप कुमार राय को सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र सौंपा गया, जिसके बाद उन्होंने औपचारिक घोषणा की.

उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं कोचों का सम्मान

पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया:

  • सीनियर वर्ग: लक्ष्य (सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज), चैतन्य नारायण (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज)
  • जूनियर वर्ग: नितिन बसला (सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज), आयुष कुमार (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज)
  • कोच सम्मान: झारखंड प्रीमियर लीग में चयन के लिए अमित कुमार तथा अंडर-23 झारखंड टीम कोचिंग कैंप में सेवा देने के लिए आशीष कुमार को सम्मानित किया गया.

उपस्थिति

इस अवसर पर अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, सचिव आलोक कुमार राय, उपाध्यक्षगण, लाइफ मेंबर मोहम्मद जबारुल, संदीप कुमार मिश्रा तथा क्लब प्रतिनिधि आशीष कुमार, अमित कुमार, सरोज प्रजापति, सुकेश शर्मा, अभिषेक सिन्हा, निशिथ जायसवाल, नयन रंजन दत्ता, जयजीत चौबे, पंकज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola