ePaper

सड़क निर्माण में लेवी मांगने वाला तीसरा आरोपी कैरो से गिरफ्तार

Updated at : 09 Aug 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण में लेवी मांगने वाला तीसरा आरोपी कैरो से गिरफ्तार

सड़क निर्माण में लेवी मांगने वाला तीसरा आरोपी कैरो से गिरफ्तार

विज्ञापन

कुड़ू़. थाना क्षेत्र के ककरगढ़ पंचायत में राज्य संपोषित योजना के तहत मदरसा चौक से ऐड़ादोन तक सड़क मजबुतीकरण कार्य के संवेदक से पीएलएफआइ संगठन के नाम पर लेवी मांगने के मामले में कुड़ू और कैरो पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि संवेदक से लगातार पांच लाख रुपये की लेवी की मांग की जा रही थी. संवेदक ने मामले की जानकारी कुड़ू पुलिस को दी थी. पुलिस ने अभियान चलाते हुए किस्को अंचल के एसडीपीओ वेदांत शंकर के नेतृत्व में 25 जुलाई को दो आरोपियों रूपेश मुंडा और भरत कुमार साहू को गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया था. थाना प्रभारी मनोज कुमार को सूचना मिली कि लेवी मांगने में शामिल तीसरा आरोपी कैरो थाना क्षेत्र में घूम रहा है. एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एक टीम का गठन कर कैरो पुलिस के सहयोग से कैरो से तीसरा आरोपी रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के दुल्ली गांव निवासी निरंजन यादव का पुत्र महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी में कुड़ू थाना प्रभारी मनोज कुमार, कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी, कुड़ू थाना के अश्विनी कुमार राणा, संजय सिंह तथा पुलिस जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola