भौतिक सत्यापन कर मृत लाभुकों का नाम सूची से हटाया जायेगा

Updated:
विज्ञापन

भौतिक सत्यापन कर मृत लाभुकों का नाम सूची से हटाया जायेगा

विज्ञापन

कैरो़ जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के कार्यालय (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) के निर्देशानुसार, कैरो पंचायत भवन में विभिन्न सरकारी पेंशन योजनाओं के अंकेक्षण को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम प्रधान पंचम उरांव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्र द्वारा संचालित वृद्धा, विधवा, दिव्यांग एवं पारिवारिक लाभ योजनाओं का गहन विश्लेषण व सत्यापन किया गया. पेंशन में धांधली पर लगेगी लगाम : सोशल ऑडिट बीआरपी भीखू उरांव ने स्पष्ट कहा कि पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि कई ऐसे मामले सामने आये हैं जिनमें लाभुक की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके बैंक खातों में पेंशन राशि का भुगतान हो रहा है. यह एक बड़ी अनियमितता है. भौतिक सत्यापन से मृत लाभुकों का नाम सूची से हटाया जायेगा, जिससे सरकारी राशि के दुरुपयोग पर रोक लग सकेगी. पंचायत में मनेगा पेंशन दिवस : ग्राम प्रधान पंचम उरांव ने कहा कि समय-समय पर लाभुकों का सत्यापन जरूरी है. उन्होंने घोषणा की कि जिस तरह पंचायत में रोजगार दिवस मनाया जाता है, उसी तर्ज पर अब हर माह एक निश्चित दिन पेंशन दिवस के रूप में मनाया जायेगा, ताकि लंबित समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके. इस मौके पर मुखिया बिरेंद्र महली, रोजगार सेवक पंचम उरांव, पंचायत सहायक, वार्ड सदस्य बसंती उरांव, मोहम्मद खान, सुकरो उरांव, बिपिन उरांव, संदीप लोहरा, सुजीत साहू और बेताब आलम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola