लोहरदगा में 108 एंबुलेंस के निजी उपयोग का आरोप, होगी जांच

Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा में 108 एंबुलेंस के निजी उपयोग का आरोप, होगी जांच

लोहरदगा में 108 एंबुलेंस के निजी उपयोग का आरोप, होगी जांच

विज्ञापन

लोहरदगा़ राज्य सरकार द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस सेवा पर लोहरदगा जिले में सवाल उठने लगे हैं. किस्को क्षेत्र में एंबुलेंस के कथित निजी उपयोग का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सम्मान फाउंडेशन द्वारा संचालित इस एंबुलेंस का उपयोग निजी कार्यों में किया जा रहा है. शादी समारोह में पहुंची एंबुलेंस : ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक चालक पुरुषोत्तम तिर्की एंबुलेंस को निजी काम में ले जाते देखा गया. आरोप है कि किस्को के गोंसाई टोली में एक शादी समारोह में एंबुलेंस का उपयोग डीजे से संबंधित कार्यों के लिए किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब इस बारे में सवाल पूछा गया, तो चालक ने विवाद किया. लोगों का यह भी कहना है कि अक्सर जरूरतमंद मरीजों को फोन करने पर गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर सेवा से वंचित रखा जाता है. प्रभारी ने दिये जांच के आदेश : इस मामले पर जब एंबुलेंस संचालक से पूछा गया, तो उन्होंने बचाव करते हुए कहा कि वाहन को गर्म करने के उद्देश्य से बाहर ले जाया गया था. वहीं, किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ओड़ेया ने इसे नियमों के विरुद्ध बताया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि एंबुलेंस का निजी उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और इस मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola