पेशरार में कांग्रेस के जन संवाद में पेसा कानून और मनरेगा पर हुआ मंथन

पेशरार में कांग्रेस के जन संवाद में पेसा कानून और मनरेगा पर हुआ मंथन
लोहरदगा़ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को पेशरार प्रखंड मुख्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ यह कार्यक्रम चार प्रमुख सत्रों पेसा अधिनियम, मनरेगा बचाओ अभियान, ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी की भूमिका और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर केंद्रित रहा़ इस दौरान जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज के अधिकारों और ग्राम स्वशासन को मजबूती प्रदान करने वाला ऐतिहासिक कानून है़ यह ग्राम सभा को जल, जंगल और जमीन से जुड़े फैसलों में सर्वोच्च अधिकार देता है़ उन्होंने मनरेगा को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए इसे गरीब परिवारों के लिए सम्मानजनक रोजगार का जरिया बताया़ ग्राम पंचायत कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण इकाई : प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है़ उन्होंने भाजपा सरकार पर मनरेगा की मूल भावना को कमजोर करने का आरोप लगाया़ वहीं, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सह मास्टर ट्रेनर प्रकाश उरांव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण दिया़ उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने की अपील की़ कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष बुधदेव उरांव ने किया़ मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




