थाना प्रभारी ने किया मुहर्रम मेला स्थल का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने किया मुहर्रम मेला स्थल का निरीक्षण

सेन्हा प्रखंड अन्तर्गत भड़गांव में 6 जुलाई को मुहर्रम मेला का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

मेले के दौरान भारी वाहन जोगना मोड़ के पास रुकेंगे फोटो निरीक्षण करते थाना इंचार्ज सेन्हा. सेन्हा प्रखंड अन्तर्गत भड़गांव में 6 जुलाई को मुहर्रम मेला का आयोजन किया जायेगा. जिसे लेकर यातायात में परिवर्तन किया गया है. सभी छोटे वाहन कंडरा से कोरांबे होकर गुजरेगा और बड़ी वाहनों को 2 बजे से रोक कर रखा जायेगा. वहीं सात जुलाई को सेन्हा मुहर्रम कमेटी द्वारा मेला आयोजित कर अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन होगा. जिसे लेकर मेला मैदान का सेन्हा थाना पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया. थाना प्रभारी बारिश हुसैन ने बताया कि सात जुलाई को सेन्हा में मुहर्रम मेला के दौरान सभी छोटी वाहनों को जोगना मोड़ से जोगना होकर बक्सीडीपा में निकलने की व्यवस्था रहेगी और भारी वाहनों को जोगना मोड़ के समीप रोकने की व्यवस्था होगी. साथ ही मुहर्रम मेला कमेटी के आयोजनकर्ताओं से कहा कि मेला और खेल नुमाइश कार्यक्रम में कार्यकर्ता रखेंगे. जिससे प्रशासन को सहयोग मिले. मौके पर थाना प्रभारी वारिश हुसैन,एसआई अभिनाश कुमार राम,रविकांत प्रसाद,एएसआई असरफी बहेलिया,मेला कमिटी संरक्षक अफरोज आलम,सदर मोख्तार अंसारी, सचिव मो कसमूल अंसारी,मनौव्वर अंसारी,बसीर अंसारी,मुस्ताक अंसारी सहित मेला कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola