मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का उद्देश्य पूरा हो : डॉ ताराचंद

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का उद्देश्य पूरा हो : डॉ ताराचंद

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का उद्देश्य पूरा हो : डॉ ताराचंद

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की बैठक आयोजित हुई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक जिसमें छात्र-छात्राओं, दिव्यांग, एचआइवी एड्स से पीड़ित, 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों, राज्य सरकार द्वारा विधवा पेंशन से आच्छादित महिला, राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारी आदि को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाता है. इस योजना के अंतर्गत जो बसें जिला में चल रही हैं उनमें नियमित रूप से यह जांच किया जाये कि छूट में शामिल यात्रियों के वर्ग में किसी से भाड़ा तो नहीं लिया जा रहा है. बस मालिकों को बस का फेरा बढ़ाने के लिए प्रेरित करें ताकि उस सुदूरवर्ती क्षेत्र के निवासियों को इस योजना का लाभ मिल सके. बैठक में विभिन्न रूट के लिए प्राप्त इच्छुक आवेदकों के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गयी और आवश्यक निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिये गये. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला परिवहन पदाधिकारी सुधीर प्रकाश, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुजाता कुजूर, अग्रणी बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे. स्वास्थ्य शिविर में 112 मरीजों की हुई जांच

फोटो जाँच करते डॉक्टर

किस्को. परहेपाठ पंचायत भवन के समीप निशुल्क प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कैंप में बुजुर्गों के लिए होम्योपैथी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गयी. आयुष विभाग द्वारा आयोजित बायो मित्र जेरिएट्रिक हेल्थ केयर कैंप में बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श, योग चिकित्सा और स्वास्थ्य पर प्रदर्शनी की सुविधा प्रदान की गयी. इसमे डॉ अनीश रंजन व हरेंद्र कुमार साहू ने 112 बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां दी. शिविर में सहिया साबिता देवी, रेणु देवी, योग प्रशिक्षक हरिनारायण महतो व मंजू कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola