11वीं में नामांकन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तक

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
11वीं में नामांकन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तक

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लोहरदगा, कुजरा में कक्षा 11 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है.

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा ���िले के तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लोहरदगा, कुजरा में कक्षा 11 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2025 तक है. प्रवेश परीक्षा 06 मई 2025 को सुबह 10 बजे से मध्याह्न 12 तक आयोजित होगा. जिसके लिए प्रवेश-पत्र 29 अप्रैल 2025 को जारी होगा. प्रवेश परीक्षा के उपरांत मेधा सूची 13 मई 2025 को प्रकाशित की जाएगी. छात्र-छात्राएं ईविद्यावाहिनी के लिंक से नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना लोहरदगा ने सभी सीआरपी,बीआरपी,बीपीओ को निर्देश दिया कि इसकी सूचना अपने क्षेत्राधीन विद्यालयों तक प्रसारित करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र/छात्रा ऑनलाइन आवेदन कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola