केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला व वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किये
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 May 2026 9:03 PM
केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला व वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किये
लोहरदगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय (बख्शीडीपा) में कार्ययोजना बैठक हुई. जिला अध्यक्ष अजय पंकज की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव उपस्थित थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए छह से 14 जून तक जिले के सभी बूथ व शक्ति केंद्रों पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जायेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे़ इसके साथ ही पौधरोपण, स्वच्छता तथा जल संरक्षण अभियान चलायेंगे. केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये हैं : बैठक में जिला अध्यक्ष अजय पंकज ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला व वंचित वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं. वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने राज्य की झामुमो-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जनता के मुद्दों से कट चुकी है और अपनी विफलता छिपाने के लिए भ्रामक बातें फैला रही है. राज्य के विभागों में अराजकता का माहौल : महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक मिथुन तमेड़ा ने मंच संचालन करते हुए कहा कि राज्य के विभागों में अराजकता का माहौल है और सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग पर है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर जगनंदन पौराणिक, सरिता देवी, कलावती देवी, पशुपतिनाथ पारस, भारती सिन्हा, पवन तिग्गा, सुरेश बैठा, विवेक चौहान, परमेश्वर उरांव, राजकुमार मुंडा, गोविंद महतो, कृष्ण मोदी, दुबराज वर्मा, राजेश महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










