यादगार होगा 30 मई का इंटक महाधिवेशन : प्रदीप बलमुचू

Updated:
विज्ञापन

यादगार होगा 30 मई का इंटक महाधिवेशन : प्रदीप बलमुचू

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा में आगामी 30 मई को आयोजित होने वाला इंटक का महाधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा है. पूर्व राज्यसभा सांसद व इंटक के राष्ट्रीय महासचिव धीरज प्रसाद साहू की अगुवाई में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. तैयारियों का जायजा लेने पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन समिति के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इंटक अध्यक्ष निशित जायसवाल ने बताया कि महाधिवेशन का मुख्य उद्देश्य श्रमिक हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती देना है. इसमें मजदूरों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी. जुटेंगे कई दिग्गज : महाधिवेशन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री एनजी अरुण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रप्पली विजय लक्ष्मी और आरएन चौबे के अलावा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, एसपी राजेश सिन्हा, पुरुषोत्तम शर्मा और अधिवक्ता सचिदानंद चौधरी भी मौजूद रहेंगे. विभिन्न राज्यों से काफी संख्या में श्रमिक नेता लोहरदगा पहुंच रहे हैं. मौके पर सत्यनारायण सिंह, विशाल डुंगडुंग, निश्चय वर्मा, अमित वर्मा, असलम अंसारी सहित कई कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे हैं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola