नाबालिग से की शादी, दूल्हा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग से की शादी, दूल्हा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन

किस्को़ किस्को थाना क्षेत्र के कोचा गांव में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने विदाई की तैयारियों के बीच दूल्हे को हिरासत में ले लिया. बाद में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, मांडर (रांची) के ब्राम्बे निवासी सुगना उरांव का 30 वर्षीय पुत्र लच्छू उरांव बुधवार को बारात लेकर कोचा गांव आया था. आदिवासी रीति-रिवाज से शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं और विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी किसी ने डायल 112 पर बाल विवाह की सूचना दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस : शिकायत मिलते ही किस्को सीओ अजय कुमार और थाना प्रभारी मानस कुमार साधु पुलिस बल के साथ देर रात गांव पहुंचे. दस्तावेजों की जांच में बाल विवाह की पुष्टि होने पर टीम ने दूल्हे को दबोच लिया. वहीं, नाबालिग दुल्हन को सुरक्षित सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया. इस मामले में किस्को थाने में बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 (कांड संख्या 22/2026) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने बताया कि मामले में दूल्हा, उसके माता-पिता, दुल्हन के माता-पिता और शादी संपन्न कराने वाले पहान सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola