राम न चले हनुमान के बिना…से गूंज रहा क्षेत्र

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
राम न चले हनुमान के बिना…से गूंज रहा क्षेत्र

महावीर मंडल द्वारा रामनवमी की तैयारी तेज कर दी गयी है.

विज्ञापन

भंडरा. महावीर मंडल द्वारा रामनवमी की तैयारी तेज कर दी गयी है. इसके अलावा प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर भी रामनवमी की तैयारियां जोरों पर है. भंडरा में रामनवमी की तैयारी को लेकर महावीर मंडल के लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. प्रखंड बस्ती से लेकर प्रखंड के विभिन्न अखाड़ों में तैयारी के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को महावीर मंडल भंडरा के संगठन मंत्री ललन सोनार व विकास सिंह के नेतृत्व मे युवाओं ने प्रखंड बस्ती के मुख्य पथ से लेकर थाना रोड मे महावीर झंडा लगाया जा रहा है.सड़क किनारे महावीर झंडा लगने से पूरा क्षेत्र महावीरमय हो गया है. इधर रामनवमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. दो दिन पहले से ही सभी अखाड़े और महावीर मंडल के लोग रामनवमी की साज-सज्जा में जुटे हुए हैं. रामनवमी को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए महावीर मंडल एवं विभिन्न अखाड़े के सदस्य अपने अपने क्षेत्र में सफलतापूर्वक जुलूस निकालने के लिए तैयारी मे जुटे हैं. महावीर मंडल के अध्यक्ष ईश्वरी मोहन शर्मा ने बताया कि छह अप्रैल को भंडरा ठाकुर बाड़ी के समीप मेला सह अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जिसमे प्रखंड के विभिन्न गांव के महावीर अखाडा भाग लेंगे. सभी अखाड़ों को निमंत्रण भेज दिया गया है. तैयारी जोरों से की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola