शिक्षक वे हैं जो कभी हार नहीं मानते हैं : डॉ ताराचंद

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक वे हैं जो कभी हार नहीं मानते हैं : डॉ ताराचंद

शिक्षक वे हैं जो कभी हार नहीं मानते हैं : डॉ ताराचंद

विज्ञापन

भंडरा. भंडरा प्रखंड के नवडीहा गांव स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बुधवार को शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ ताराचंद ने दीप प्रज्वलित कर किया. विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की. विद्यालय के निदेशक और मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि डॉ ताराचंद ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों का जीवन संवारते हैं और शिक्षक वे हैं जो कभी हार नहीं मानते हैं, हर चुनौती को अवसर में बदलता है जिससे विद्यार्थी ऊंचाइयों को छूते हैं. विद्यालय के निदेशक बैद्यनाथ कुमार पांडे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारा उद्देश्य है. छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया. इसके साथ ही दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गीत, नाटक और भाषण कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, थाना प्रभारी रवि रंजन, बबिता पांडे, रामलाल कुमार, मुस्दीक अंसारी समेत कई शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे. लोहरदगा ग्रामीण पोलेट्री सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आज

कुड़ू़. लोहरदगा ग्रामीण पोलेट्री सहकारी समिति लिमिटेड की 23वीं वार्षिक आमसभा 11 सितंबर को सुबह दस बजे से तीन बजे तक प्रखंड के बहुउद्देशीय भवन में होगी. वार्षिक आमसभा में सुबह दस बजे कार्यक्रम संचालन के लिए अध्यक्ष का चयन किया जायेगा और इसके बाद अध्यक्ष द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा. सभा में साल भर में किये गये कार्यक्रमों पर चर्चा की जायेगी तथा वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जायेगा. इसके अतिरिक्त अंकेक्षक का चुनाव किया जायेगा और अतिथियों का संबोधन होगा. आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और वार्षिक आमसभा में कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola