लोहरदगा-कुड़ू के छात्रों के लिए खुशखबरी, प्री-मैट्रिक-पोस्ट मैट्रिक पर मिलेगी छात्रवृत्ति

Updated:
विज्ञापन
Lohardaga News

पढ़ाई करते हुए छात्र ((AI Image)

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा और कुड़ू से शिक्षा में अच्छी खबर आई है. जिला उपायुक्त ने छात्रों को प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति मंजूर की, वहीं अविराम स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है और कई छात्रों ने अच्छा परिणाम हासिल किया है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

लोहरदगा से गोपी कृष्ण की रिपोर्ट

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा और कुड़ू से शिक्षा क्षेत्र की खुशखबरी आई हैं. लोहरदगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों की संख्या को मंजूरी दी गयी. समिति ने निर्णय लेकर 1,399 प्री-मैट्रिक और 3,389 पोस्ट मैट्रिक छात्र-छात्राओं के नामों का समर्थन किया है. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को छात्रवृत्ति प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिए है. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आईटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप और जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे. इस निर्णय से जिले के कुल 4,788 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा.

अविराम स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित

कुड़ू. अविराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 28 मार्च शनिवार को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. इस मौके पर विद्यालय के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों के कठोर परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है. उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि यह संस्थान प्रखंड का प्रथम सीबीएसइ एफिलिएटेड स्कूल बन चुका है.

परीक्षा परिणाम 

घोषित परिणाम में नर्सरी से छाया कुमारी (95%), यूकेजी से पल्लवी कुमारी (96%), कक्षा द्वितीय से अनामिका कुमारी (95%) और कक्षा षष्ठ से अंकित कुमार (94%) ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. मौके पर प्रधानाचार्य प्यारी, शशि, चीनीवास, सुनीता, रौशन, शबनम, काजल, संगीता, पूजा, प्राची, अफसाना, तारामणी, बबीता, खुशबू, अनुषा, खालिदा, शुभम, प्रीति समेत अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में शिक्षकों ने लगाई दौड़, बनाई पेंटिंग और फिर निबंध भी लिखा, मिला पुरस्कार

इसे भी पढ़ें: रांची में बन रही मेगा लाइब्रेरी में पढ़ें 5000 बच्चे, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola