लोहरदगा के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बाजी मारी
Updated at : 12 Dec 2024 8:41 PM (IST)
विज्ञापन

डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में लोहरदगा डीएवी के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
फोटो बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य
लोहरदगा. डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में लोहरदगा डीएवी के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया .बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य जी पी झा द्वारा सम्मानित किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है. यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारे मानसिक और सामाजिक विकास भी कराता है. खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है. हमारा मानसिक तनाव कम होता है और हम सामूहिक जीवन का आनंद ले सकते हैं. हमें नियमित रूप से खेलने का समय निकालना चाहिए ताकि हम अपने जीवन को स्वस्थ, सुखी और सफल बना सकें. झारखंड विभिन्न विषयों में असाधारण खेल प्रतिभाओं के लिए प्रजनन स्थल रहा है. विद्यार्थियों के अंदर छिपी खेल की प्रतिभाओं को उभारने के लिए डीएवी संस्था ने भी विविध स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया. जिसमें डीएवी लोहरदगा ने क्लस्टर लेवल पर 137 स्वर्ण पदक, 131 रजत पदक तथा 23 कांस्य पदक अर्जित किया. राज्य स्तर पर 46 स्वर्ण पदक,7 रजत पदक व 3 कांस्य पदक अर्जित किया. राष्ट्रीय स्तर पर खो खो खेल में अंडर 14 के लड़कों ने तीन स्वर्ण पदक, कबड्डी अंडर 14 के लड़कों ने तीन रजत पदक तथा कबड्डी अंडर 14 की लड़कियों ने 2 कांस्य पदक अर्जित किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे विद्यार्थियों में से दो विद्यार्थियों आदर्श भगत व कार्तिक मुंडा का चयन एसजीएफआई में हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




