एसपी के विधि सलाहकार सह अधिवक्ता इकफाई यूनिवर्सिटी की कमेटी के सदस्य मनोनीत

Updated:
विज्ञापन
एसपी के विधि सलाहकार सह अधिवक्ता इकफाई यूनिवर्सिटी की कमेटी के सदस्य मनोनीत

एसपी के विधि सलाहकार सह अधिवक्ता इकफाई यूनिवर्सिटी की कमेटी के सदस्य मनोनीत

विज्ञापन

लोहरदगा. पुलिस अधीक्षक के विधि सलाहकार-सह-अधिवक्ता विवेक कुमार को इकफाई यूनिवर्सिटी, देहरादून की इकाई ने इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (IQAC) कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है. यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रो डाॅ अरुण कुमार सिंह द्वारा दो वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी दी गयी है. इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने विवेक कुमार को बधाई दी और कहा कि वे काफी प्रतिभाशाली हैं और कार्यालय के विधिक कार्यों को कुशलतापूर्वक पूरा करते हैं. उन्होंने कहा कि समिति में भी वे अपनी भूमिका बखूबी निभायेंगे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. एसडीपीओ वेदांत शंकर, पुलिस उपाधीक्षक समीर तिर्की, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सुधीर प्रसाद साहू, संदीप रंजन, रत्नेश मोहन ठाकुर, चंद्रशेखर आजाद सहित जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी भी उन्हें बधाई देने पहुंचे. इंडिया गठबंधन झूठ और भ्रम के सहारे बिहार चुनाव की राजनीति कर रही है

लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर मतदाताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने एक सुनियोजित षड्यंत्र रचकर यह दावा किया कि चुनाव के बाद भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन नहीं देगी, जो पूरी तरह से आधारहीन है. भाजपा नेता ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि राजग ने बहुत पहले ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी और उनका मुख्यमंत्री बनाये जाने का निर्णय स्पष्ट है. इसके बावजूद इंडिया गठबंधन झूठ और भ्रम के सहारे बिहार चुनाव की राजनीति कर रही है. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बिहार के प्रबुद्ध मतदाता जंगल राज, परिवारवाद और भ्रांतियों के समर्थन की बजाय विकास पुरुष नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विजय रथ को आगे बढ़ायेंगे. उन्होंने मतदाताओं से जागरूक होकर सच को समझने और सही विकल्प चुनने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola